June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मुझे लड़कियां पसंद हैं…’,सोहेल खान की एक्स वाइफ ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भले ही सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक हो गया हो लेकिन फिर भी सीमा सजदेह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि 22 साल बाद सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक हुआ है। दोनों के दो बच्चे भी हैं हालांकि एक माता-पिता होने के नाते वो मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।इसी बीच ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का दूसरा सीजन दस्तक दे चुका है। इसके पहले सीजन को भी फैंस से खूब सारा प्यार मिला था। अब दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुका है। इसी शो में सीमा सजदेह ने अपने तलाक और अपनी पसंद-नापसंद को लेकर खुलकर बात की है।

नेटफ्लिक्स पर शो देने वाला है दस्तक

शो में सीमा सजदेह के अलावा महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी भी दिखने वाली है। शो में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए मैच-मेकर सीमा तपारिया की एंट्री हुई हैं। सीमा तपारिया के सामने ही सीमा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा भी हटाया है। शो में सीमा तपारिया सीमा से परफेक्ट मैच को लेकर बात करती हैं। वो पूछती हैं कि 22 साल बाद शादी से तलाक क्यों लिया। इस सवाल का जवाब देते हुए सीमा कहती हैं कि हमारे ख्याल बिल्कुल भी नहीं मिलते थे। सीमा तपारिया कहती हैं कि इस बात को जानने में आपको 22 साल लग गए। इसका सवाल को टालने की कोशिश करते हुए सीमा कहती हैं कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं…और जोर-जोर से हंसने लगती हैं।  सीमा तपारिया कहती है कि ये अच्छा तरीका है जवाब बदलने का..लगता है कि आप सवाल से घबरा गई हैं।

शो मे होने वाले हैं कई खुलासे

तभी महीप कपूर सीमा तपारिया से कहती हैं कि क्या वो सीमा के लिए लड़कियां ढूंढेंगी। इसका जवाब देते हुए तपारिया कहती हैं कि बिल्कुल भी नहीं…हमारा देश अभी इतना भी आगे नहीं बढ़ा हैं।  खैर शो काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है क्योंकि शो में  सीमा सजदेह के अलावा महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी  कई मजेदार खुलासे करने वाली हैं। बता दें कि ये शो इन चारों स्टार्स की लाइफ को दिखाने वाला है। बात अगर सीमा सजदेह की करें तो वो सीमा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *