जिम्बाब्वे की बड़ी जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में चटाई धूल
नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में आज 3 सितंबर का दिन जिम्बाब्वे के लिए यादगार बन गया है। वो इसलिए क्योंकि जिम्बाब्वे की टीम ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में पटखनी दी है। एक तरफ से ये जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ा यादगार दिन बन गया है तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है। अब जिम्बाब्वे ने सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात देकर जीत अपने नाम की है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली इस जीत के हीरो लेग स्पिनर रयान बर्ल रहे जिन्होंने अपने आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घुटने टेक दिए। लेग स्पिनर रयान बर्ल ने महज 3 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 10 रन देकर 5 विकेट चटके। जिन पांच के रयान बर्ल नेचटके उनमें डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, मिचेलस्टार्क और जोस हेजलवुड रहे। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 141 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, जवाबी बल्लेबाजी में जिम्बाब्वे ने 11 ओवर रहते हुए इस लक्ष्य को पूरा कर लिया।
77 पर जिम्बाब्वे भी खो चुकी थी 5 विकेट
ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा दिए गए 141 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने बड़े ही इत्मिनान से अपनी बल्लेबाजी शुरू री। पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ी ने 38 रनों को जोड़ा। हालांकि पहले विकेट के गिरने के बाद से ही बैक टू बैक कई विकेट गिरे और एक समय जिम्बाब्वे भी 77 रन तक आते-आते 5 विकेट खो चुकी थी। यहां से कप्तान रेगिस चकाबावा (37) ने अपनी कप्तानी पारी का जलवा बिखेरा और अगले दो विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए जिम्बाब्वे की झोली में एतिहासिक जीत डाल दी। जिम्बाब्वे ने 7 विकेट खोकर 39 ओवर में ही आस्ट्रेलिया की दिया लक्ष्य हासिल किया। इस मुकाबले में रियान बर्ल ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ चुने गए।
