August 7, 2026

Hind foucs news

hindi new update

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच इसी महीने 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले 7 अगस्त से तीन दिवसीय वार्मअप मैच भी होना है। दोनों टीमें इसके लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं, इस बीच टीम इंडिया के लिए एक टेंशन बढ़ाने वाली खबर है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान गिल के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद गिल फिर से नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के लिए लौट आए।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंगूठे में चोट के बाद जब गिल फील्डिंग अभ्यास कर रहे थे तब उनके हाथ में गेंद लग गई और इस वजह से उनको इंजरी हुई जिसके चलते गिल को फिर से मेडिकल टीम के पास जाना पड़ा। गिल की चोट कितनी गंभीर इसको लेकर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इसी के साथ गिल को लेकर अब यह सस्पेंस हो गया है कि क्या वो वार्मअप मैच में खेलेंगे और क्या पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे? इसी के साथ सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर गिल मैच नहीं खेलेंगे को टीम की कप्तानी का जिम्मा किस खिलाड़ी को सौंपा जाएगा।

दूसरी तरफ श्रीलंकाई खेमे से भी ऐसी खबर आ रही है कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि लंका प्रीमियर लीग यानी एलपीएल में खेलने के दौरान कुसल मेंडिस को चोट लग गई है। हालांकि श्रीलंका की टीम से अभी तक न तो कुसल मेंडिस को लेकर कोई जानकारी दी गई है और न ही अभी तक टीम का ऐलान किया गया है। जबकि भारतीय टीम पहले ही अपने स्क्वॉड की घोषणा कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *