क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर मेडिकल छात्रा से रेप के आरोप में कार्रवाई
नई दिल्ली। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हुबली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले महीने 21 जुलाई को क्रिकेटर की गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत हुगली पुलिस ने आज मंगलवार सुबह अभिषेक पोरेल को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिषेक पोरेल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले कोर्ट ने अभिषेक पोरेल के फोन, लैपटॉप को जब्त करने का भी पुलिस को आदेश दिया था। पीड़ित छात्रा की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार वो साल 2023 में अभिषेक पोरेल के संपर्क में आई थी। उसने आरोप लगाया था कि पोरेल ने उससे शादी का झूठा वादा किया और जबर्दस्ती उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए। इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया। उन फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते हुए धमकी देने का भी क्रिकेटर पर आरोप लगाया था। पीड़िता की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में यह भी दावा किया था कि अभिषेक के झूठ प्रेम जाल में फंसाकर कई अन्य महिलाओं से भी संबंध बनाए हैं।
अभिषेक पोरेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते हैं। अभिषेक को दिल्ली की टीम में साल 2023 में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। उस वक्त ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं। साल 2022 में बंगाल की तरफ उनका घरेलू क्रिकेट में पर्दापण हुआ था। अभिषेक ने 32 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 1408 रन, वहीं लिस्ट-ए के 22 मैचों में उन्होंने 833 रन बनाए हैं।
