August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी से पहले पहले मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे , घरवाले हुए नाराज

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे इन दिनों कलर्स के शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रही हैं जहां से एक्ट्रेस की एक वीडियो फ़िलहाल खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

आम्रपाली दुबे इनदिनों कलर्स चैनल के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रही हैं। इस शो में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ, पवन सिंह, काजल राघवानी और रानी चटर्जी जैसे भोजपुरी जगत के सुपरस्टार्स नजर आ रहे हैं। अब इस शो से आम्रपाली का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है जहां आम्रपाली अपने माता-पिता को कहती हैं कि वो शादी नहीं करना चाहती हैं लेकिन वो मां बनना चाहती है जिसपर उनके माता-पिता नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि ऐसे कैसे होगा? दुनिया समाज भी कोई चीज़ है और उठकर चले जाते हैं, जिसके बाद आम्रपाली दुबे रोने लगती हैं।

इससे पहले भी आम्रपाली दुबे का इसी शो से एक और वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें निरहुआ आम्रपाली को शादी करने के लिए मना रहे हैं। निरहुआ कह रहे थे कि आम्रपाली को कोई अच्छा लड़का देखकर अब शादी कर लेनी चाहिए जिसपर आम्रपाली निरहुआ से भी सेम बात कहती हैं कि वो शादी नहीं करना चाहती हैं लेकिन उनको मां बनना है। हालांकि आम्रपाली ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो किस तरह मां बनना चाहती हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *