June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रूही और अरमान की वजह से दर्शक नहीं देखना चाहते शो “ये रिश्ता”!, दोनों की इस हरकत से हैं परेशान

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में अभीरा और अरमान की शादी हो चुकी है और रोहित और रूही की भी शादी हो चुकी है लेकिन में शो में कुछ समय के लिए रोहित यानी शिवम खजूरिया को बाहर का रास्ता दिया गया है लेकिन ये भी मेकर्स का ट्विस्ट है। हालांकि अब फैंस मेकर्स और रूही- अरमान यानी प्रतीक्षा और शहजादा धामी से नाराज हैं क्योंकि वो अभीरा यानी समृद्धि शुक्ला को दरकिनार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

नहीं भा रही रूही अरमान की जोड़ी

शो में रोहित- रूही और अरमान और अभीरा की जोड़ी बनाई गई है लेकिन सेट पर मस्ती करते हुए और अवॉर्ड शो में अरमान और रूही को साथ देखा जा रहा है। दो स्टार्स अपने-अपने इंस्टा पर रील पर एक साथ ही बनाते हैं लेकिन कही भी दोनों को अभीरा के साथ देखा नहीं जा रहा है।

यूजर्स हुए नाराज

एक यूजर ने लिखा- कुछ भी बोलो अरमान और रूही से ज्यादा अरमान और अभीरा की जोड़ी अच्छी लगती है..। एक दूसरे यूजर ने लिखा-नई पीढ़ी को स्वीकार करना पहले से ही मुश्किल था, लेकिन फिर अभिमान की केमिस्ट्री ने मुझे कुछ उम्मीदें दीं…लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे खुद को यह शो देखने से रोक देना चाहिए…।

एक अन्य ने लिखा- मैं यह सीज़न केवल समृद्धि की वजह से देख रहा था लेकिन मैं इसके बाद देखना बंद कर दूंगा। आप दोनों के प्रति कोई नफरत नहीं है, लेकिन इसे देखने के बाद एक दर्शक के रूप में मुझे अभीरा और अरमान के बीच कोई संबंध नहीं मिल रहा है। ऐसे तमाम तरह के कमेंट आपको पोस्ट के नीचे देखने को मिल जाएंगे।