June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

करना चाहते हैं दीपिका पादुकोण से बात तो खुद एक्ट्रेस दे रही हैं मौका, करना होगा एक काम

नई दिल्ली।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सुबह से ही चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में दीपिका ने खुलासा किया है कि वो बेबी प्लान कर रही हैं। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब दोनों अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। हालांकि अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो फैंस के साथ लाइव चैट करने के लिए  तैयार है, लेकिन उसके लिए कुछ शर्त भी हैं।..वो क्या है..हम आपको बताते हैं।

दीपिका ढूंढ रही विंग मैन

फिल्म फाइटर से जुड़ा एक वीडियो दीपिका ने शेयर किया है, जिसमें वो अपने लिए विंगमैन ढूंढ रही हैं, जो उन्हें सपोर्ट कर सके। एक्ट्रेस वीडियो में कहती हैं- जिंदगी में और जंग में कुछ भी हो सकता है..लेकिन अगर आपके साथ विंग मैन है तो आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उड़ सकते हैं..मैं एक ऐसे ही फाइटर को ढूंढ रही हूं..अगर आपने में है वो खास बात तो अभी इस नंबर पर करें मुझसे बात। वीडियो को पोस्ट कर दीपिका ने कैप्शन में लिखा- अरे! पैटी और मिन्नी एक विंगमैन की तलाश में हैं! क्या आप मैं है वो बात? यहां आपके लिए अपने कौशल को परखने का मौका है!…। मतलब अगर आपके अंदर विंग पायलट बनने का हुनर है तो आप दीपिका से बात कर उनसे मिल सकते हैं।

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म में दीपिका फाइटर पायलट मिन्नी का रोल प्ले कर रही हैं, जबकि ऋतिक रोशन फाइटर पायलट पैटी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म देश के फाइटर पायलटों की देशभक्ति पर बनी है, जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसा पहली है जब दीपिका और ऋतिक एक साथ किसी फिल्म में दिखें हैं। कॉफी विद करण में खुद दीपिका ने इस बात का खुलासा किया था कि स्क्रीन पर उनकी और ऋतिक की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिखेगी।