यूपी

लखनऊ में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी से विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

शेयर करें:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पड़ोसियों के बीच कार खड़ी करने को लेकर मामूली सी बात पर हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और रिश्ते में दो सगे भाई और एक उनका बेटा था। सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके के ब्राह्मणी टोला की यह घटना है। पुलिस ने गोली चलाने वाले ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ऋषभ मर्चेंट नेवी ने कार्यरत है और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।

DCP पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश की। उन्होंने बताया कि इसमें दो पक्ष शामिल हैं एक ऋषभ शुक्ला और दूसरा तिवारी परिवार, जो पड़ोसी हैं। दोनों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था, इस दौरान ऋषभ ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन लोगों को गोलियां लगीं। मृतकों में 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी, उनका बेटा सुयश तिवारी और शिवाजी के भाई 55 वर्षीय शंभू तिवारी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि तीसरे व्यक्ति को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और पिस्तौल अपने कब्जे में ले ली है। हालांकि पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। मृतक शिवाजी तिवारी बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं और वो आरएसएस के पूर्व जिला सह कार्यवाह भी रह चुके हैं। उनके बेटे सुयश की दिसंबर में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और इस बीच तीन लोगों की हत्या से परिवार में मातम छा गया है। वहीं इस सनसनीखेज घटना से मुहल्ले और आसपास के इलाके के लोग भी सकते में हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें