April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bappi Lahiri Death: 48 साल के करियर में 500 फिल्मों में कंपोज किए थे 5000 गाने

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिजेंड्री सिंगर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। बप्पी लहरी ने अपने पिछले 48 साल में 500 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी जिसमें उन्होंने 5000 से ज्यादा गाने गाए और कंपोज किए। हिंदी, पंजाबी के अलावा उन्होंने बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, उड़िया, भोजपुरी, आसामी भाषाओं में गाना गाया साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया है। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे दिलचस्प किस्सों के बारे में जिससे शायद आप अनजान हैं।

कभी म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे बप्पी लहरी

एक बार बप्पी लहरी ने बताया था, वो किशोर दा को मामा कहते थे। उन्होंने उनके साथ बहुत सी फिल्मों में गाने गाए लेकिन उनकी (किशोर दा) मौत के बाद उन्हें ऐसा लगा की म्यूजिक में वो काम करना बंद कर दें। 1987 में किशोर दा के जाने के बाद से उनका काम में बिल्कुल मन नहीं लगता था जिसके बाद बप्पी लहरी के पिताजी ने उन्हें कहा था कि किशोर मामा का आशीर्वाद तुम्हारे साथ हमेशा रहेगा। काम मत छोड़ो। तब 1991 में शब्बीर कुमार ने उनका ‘गाना गोरी है कलाइयां’ गया, ये गाना सुपरहिट रहा। इसके बात कुमार सानु ने ‘जिंदगी एक जुआ’ में मेरे लिए गाना गाया।

सोना (GOLD) पहनने के थे शौक़ीन

जैसा कि सभी जानते हैं बप्पी लहरी का अपना ही अलग लुक है। वो हमेशा सोने यानी गोल्ड के शौकीन थे और हमेशा उसी के लिए पहचाने भी जाते थे। उनका नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में सोने की चैन से भरी शख्सियत नजर आ जाती थी। डिस्को डांसर के गाने से सबको थिरकने पर मजबूर कर चुके बप्पी दा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की थी। नामांकन के दौरान सिंगर ने अपनी कुल संपत्ति और सोने चांदी का विवरण दिया था।  इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है। ये ब्योरा उन्होंने 6 साल पहले दिया था जिसमें अब काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। अब उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो बप्पी दा 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।

सोने के शौक में पत्नी उनसे आगे

बबीता बप्पी दा की तरह ही उनकी पत्नी चित्रानी लहरी भी सोने और डायमंड की शौकीन हैं। साल 2014 में उन्होंने दावेदारी भरते हुए बताया था कि मेरे पास बप्पी दा भी ज्यादा 967 ग्राम सोना और 8.9 किलो चांदी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पास 4 लाख रुपए के हीरे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *