नई दिल्ली। दुनिया के सबसे रईस उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि से चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक स्टेटमेंट दिया है। मस्क ने अमेरिका में साल 2028 में होने वाले चुनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत हुई तो अमेरिका हमेशा के लिए एक ‘वन-पार्टी स्टेट’ बन कर जाएगा और अमेरिका में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसी के साथ डेमोक्रेटिक शासन के संभावित खतरों के प्रति अमेरिकी लोगों को आगाह करते हुए मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की है।
मस्क ने एक्स पोस्ट में लिखा, मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर 2028 में डेमोक्रेट्स हाउस, सीनेट और राष्ट्रपति पद, तीनों पर पूरी तरह कब्जा कर लेते हैं, तो वो DC और प्यूर्टो रिको को राज्य का दर्जा दे देंगे, ताकि सीनेट में उन्हें मजबूत बहुमत मिल सके। इसके अलावा वे सीमाएं खोल देंगे और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे सभी लोगों को कानूनी मान्यता दे देंगे, ताकि उनका बहुमत हमेशा के लिए पक्का हो जाए। साथ ही डेमोक्रेट्स सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ा देंगे, जिससे उन्हें तुरंत बहुमत मिल सके। इसका नतीजा यह होगा कि अमेरिका हमेशा के लिए एक एक ही पार्टी के शासन वाला देश बन जाएगा और लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ ही खत्म हो जाएगा।
मस्क ने आगे कहा, अमेरिका के लिए खेल खत्म हो जाएगा। ऐसा होने से रोकने के लिए बस इतना जरूरी है कि 2029 में 51 रिपब्लिकन सीनेटर हों। इसीलिए इस चुनाव में आपको रिपब्लिकन सीनेटरों को वोट देना चाहिए। रिपब्लिकन को वोट देने के इस एक कारण के आगे बाकी सभी कारण बेमानी हैं।
