February 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

…तो पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग मारे जाते!’, भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा करते हैं कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में 8 युद्ध खत्म कराए हैं। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुआ सैन्य संघर्ष भी वो शामिल करते हैं। अब ट्रंप ने एक बार फिर 8 युद्ध खत्म कराने का दावा करते हुए पाकिस्तान के पीएम के बारे में बड़ी बात कही है। साल 2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध होता। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने बताया कि इसमें 3.5 करोड़ लोग मारे जाते।

ट्रंप लगातार दावा करते हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्ध रुकवाया था। हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी खुद संसद में कह चुके हैं कि किसी भी तीसरे देश के दबाव में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर स्थगित नहीं किया। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 हिंदू पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या की थी। जिसके बाद भारतीय सेना और वायुसेना ने 6/7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के मुख्यालयों और ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान की सेना ने हमले की कोशिश की थी। पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइलें दागीं और हमलावर ड्रोन भेजे थे। जिनको नष्ट करने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह किया था। इनके अलावा पाकिस्तान के 4 रडार स्टेशन, कई एफ-16 और जे-10 लड़ाकू विमान और एक अवॉक्स विमान भी नष्ट किया था। भारत के पलटवार में पाकिस्तान सेना के कई अफसर और जवान भी ढेर हुए थे। जिसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 10 मई 2025 की दोपहर सीजफायर की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान सेना की इस गुहार के बाद भारत ने इस शर्त पर ऑपरेशन सिंदूर स्थगित किया कि अगर फिर कोई आतंकी हमला हुआ, तो इसे फिर शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *