इंटरनेशनल

‘अगर मैं मध्यावधि चुनाव लड़ता तो…’, राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकारी, कहा- डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे

शेयर करें:

वॉशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव नतीजों के अभी के रुझान में रिपब्लिकन पार्टी से डेमोक्रेटिक पार्टी आगे दिख रही है। इस रुझान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर एक तरह से अपनी हार स्वीकार कर ली। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि वो मध्यावधि चुनाव में नहीं थे। अगर वो चुनाव में उम्मीदवार होते, तो उनकी पार्टी को बड़ी जीत हासिल होती। अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 435 सीट और सीनेट की एक-तिहाई यानी 35 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।

इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार से बातचीत में कहा था कि वो मध्यावधि चुनाव नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशसन डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करेगी। ट्रंप ने कहा था कि दोनों पक्षों में सहमति बनाने की कोशिश होगी। ट्रंप ने कहा था कि संभव है हम कोई रास्ता निकाल लें। दरअसल, ट्रंप अब तक डेमोक्रेटिक पार्टी के खिलाफ उग्र रवैया अपनाते रहे हैं। खुद से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के खिलाफ भी ट्रंप ऊल-जुलूल बातें करने में पीछे नहीं रहे।

डेमोक्रेटिक पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल होने पर कई संसदीय समितियों पर भी नियंत्रण मिल जाएगा। साथ ही अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के बजट में भी वे कटौती करा सकेंगे। इसकी वजह से ट्रंप के लिए संसद से तमाम बिल पास कराना आसान नहीं रहेगा। निवर्तमान हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा यानी 218 सीटें थीं। जबकि, उच्च सदन यानी सीनेट में भी रिपब्लिकन पार्टी बहुमत में थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिल गया है। वहां उसके 100 में से 51 सांसद हो गए हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें