Lock Upp 2: आकांक्षा चौधरी के एलिमिनेशन से लॉकअप के मेकर्स पर लगा पक्षपात का आरोप, नेटिजन ने एविक्शन को बताया अनफेयर
नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक अप में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ चुका है। लेकिन अब फिनाले से ठीक पहले शो के मेकर्स पर पक्षपात और अनफेयर होने के आरोप लगने लगे हैं, तो चलिए बताते हैं क्या है पूरा माजरा विस्तार से…
लॉकअप के मेकर्स पर लग रहे पक्षपात के आरोप ?
लॉकअप सीजन 2 में फ़िलहाल फिनाले से पहले सेमीफिनाले वीक में विजिटर्स स्पेशल एपिसोड दिखाया जा रहा है जहां आकांक्षा चौधरी से मिलने सुजैन आती हैं। सुजैन आकांक्षा चौधरी की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं लेकिन अब ये दोस्ती दुश्मनी का रूप ले चुकी है। ऐसे में सुजैन आती है। आकांक्षा चौधरी को शिवांगी की विजिटर जन्नत ने एट रिस्क कर दिया था ऐसे में आकांक्षा की विजिटर सुजैन को आकांक्षा के लिए टास्क जीतकर उन सेफ करना था।
लेकिन सुजैन ऐसा नहीं करती और आकांक्षा के खिलाफ खेलती हैं और आकांक्षा को ही अनसेफ कर देती हैं। अब इसका अंजाम ये होगा कि शनिवार को होने वाले जजमेंट डे पर आकांक्षा चौधरी फिनाले से ठीक पहले लॉकअप से एविक्ट हो जाएंगी। आकांक्षा के साथ पामेला सेरेना भी गेम से बाहर हो जाएंगी।
ऐसे में अब मेकर्स पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजंस कह रहे हैं कि अगर पता था कि सुजैन और आकांक्षा की नहीं बनती है तो सुजैन को बुलाने का मतलब क्या था ? विजिटर में सबके दोस्त आये थे सिवाय शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चौधरी के, शिल्पा की तरफ से विकास गुप्ता आये थे लेकिन टास्क में विकास ने भी शिल्पा का साथ दिया लेकिन सुजैन ने आकांक्षा को जानबूझकर हराया जो अब व्यूअर्स को काफी अनफेयर लग रहा है।
