July 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सूफी मोतीवाला के एलिमिनेशन के बाद लॉकअप में हुआ एक और डबल एविक्शन, आकांक्षा चौधरी का कटा पत्ता !

नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक अप में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर, और सूफी मोतीवाला जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। अब इस शो से जुड़ी एक लेटेस्ट डिटेल सामने आई है चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

लॉक अप सीजन 2 फ़िलहाल सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो के बीते एपिसोड में लॉकअप के अंदर जहां योगेश और हर्षद की री-एंट्री हुई है तो वहीं सूफी मोतीवाला शो से एविक्ट हो गये हैं। अब लॉकअप से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ गई है।

दरअसल, लॉकअप के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक शो में मेजर ट्विस्ट आने वाला है। सेमी फिनाले वीक से पहले लॉकअप के अंदर डबल एविक्शन होगा जहां आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना शो से बाहर हो जाएंगी। दरअसल, इस एविक्शन से पहले कंटेस्टेंट्स के घरवाले और दोस्त मिलने आएंगे जहां 5 लोग एट रिस्क डाले जाएंगे। इन पांच सदस्यों को टास्क दिए जायेंगे। इस टास्क में आकांक्षा चौधरी और पामेला टास्क हार जाएँगी और इस तरह दोनों को शो से एविक्ट होना पड़ेगा।

इसके अलावा एक और जो खबर सामने आई है कि अपूर्व मुखीजा ने शो को एग्जिट कर दिया है। दरअसल, अपूर्वा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड आईं थी लेकिन बताया जा रहा है कि अपूर्वा मात्र एक हफ्ते के लिए घर में आई थी और अपूर्वा ने शो को एग्जिट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *