खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल महादेव का गाना हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार का गाना कर रहा ट्रेंड
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी जगत का ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने अपना एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है।
भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना नया धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है। सावन आने से पहले खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल गाना रिलीज कर दिया गया है। महादेव के लिए समर्पित इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। गाने के वीडियो में खेसारी यादव एक्ट्रेस नीतू यादव के साथ नजर आ रहे हैं।
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखी है। गाने का म्यूजिक भी कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं। गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले खेसारी लाल यादव का एक और गाना रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम ”केस तेरी रानी लड़ेगी” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव संग भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नीलम गिरी नजर आ रही हैं।
