अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग में की वापसी, आवारापन 2 के टाइटल ट्रैक में दी अपनी आवाज, रिलीज हुआ गाना
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में अरिजीत ने कहा था कि वो प्लेबैक सिंगिंग से हमेशा के लिए सन्यास ले रहे हैं। अरिजीत के सन्यास के ऐलान के बाद उनके फैंस बेहद निराश हुए थे और अरिजीत को भी इसके बाबत भरपूर मीडिया अटेंशन मिली थी। अब एक बार अरिजीत की प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में वापसी हो गई है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
बता दें कि इस साल 27 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए अरिजीत सिंह ने गायिकी से संन्यास का एलान किया था। लेकिन अब अरिजीत सिंह ने एक बार फिर प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में वापसी कर ली है। अरिजीत ने इमरान हाशमी की फिल्म ”आवारापन 2” के टाइटल ट्रैक ”ये आवारापन” गाया है। इस गाने को आज Sony Music India और Vishesh Films के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है।
ये एक सैड सॉन्ग है। इस गाने के लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है और इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। बता दें कि अरिजीत के प्लेबैक में वापसी से उनके फैंस बेहद खुश हैं।
जैसा कि आप जानते हैं अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का एक सैड सॉन्ग गाया है, जिसे मेकर्स जल्द ही रिलीज कर सकते हैं। दरअसल, जैसा कि आप जानते हैं इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन भले ही फ्लॉप रही थी, लेकिन अपने शानदार गीतों की वजह से ये कल्ट फिल्म बनी है। ऐसे में आवारापन 2 के लिए भी मेकर्स गानों में पूरी जान लगा रहे हैं। खासतौर पर निर्माता विशेष भट्ट आवारापन 2 के सभी गानों को लोकप्रिय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
