July 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारती सिंह के लाफ्टर शेफ में पहुंची ”भोजपुरी बवाल” की कास्ट, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी आई नजर

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी नई फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में फ़िलहाल आम्रपाली दुबे हॉटस्टार के शो ”भोजपुरी बवाल” में नजर आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों हॉटस्टार के शो ”भोजपुरी बवाल” में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी बवाल की कास्ट मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के कॉमेडी शो ”लाफ्टर शेफ” में नजर आने वाले हैं। इसका प्रोमो भी अब सामने आ गया है। आम्रपाली दुबे ने अब ये प्रोमो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से भी शेयर कर दिया है।

इस प्रोमो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”एंटरटेनमेंट का होगा फुल ऑन धमाका, जब लाफ्टर शेफ्स में आएंगी भोजपुरी बवाल की कास्ट! देखिए #LaughterChefs- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 सेमी-फिनाले, रात 9 बजे, सिर्फ #Colors और @JioHotstar पर।”

बता दें हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म ”पियरी” को रिलीज किया गया। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा लाडो मधेसिया , अमित शुक्ला , अवधेश मिश्रा , अनीता रावत , साहिल सिद्दीकी , ज्योति मिश्रा , निशा तिवारी , अनु ओझा जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी अरबिंद तिवारी ने लिखे है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शेख बंटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *