लॉक अप में हुआ मिड-वीक एलिमिनेशन, माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी हुए एलिमिनेट !
नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर, और सूफी मोतीवाला जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में इस हफ्ते होने वाला है मिड-वीक एलिमिनेशन और इससे जुड़ी सारी डिटेल भी अब सामने आ गयी है, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
लॉक अप सीजन 2 फ़िलहाल सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में शो हर हफ्ते नए ट्विस्ट आ रहे है। अब इस शो में एक और ट्विस्ट आ गया है। जी हां दरअसल, लॉक अप में इस हफ्ते मिड वीक एलिमिनेशन होने वाला है। इस डबल एलिमिनेशन में दो कंटेस्टेंट माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर हो जाएंगे।
अब इस एलिमिनेशन में ट्विस्ट ये है कि माधुरी ग्रोवर शो से एविक्ट हो जाएंगी लेकिन आकांक्षा चौधरी एविक्ट होकर सीक्रेट रूम में चली जाएंगी। आकांक्षा लगभग एक हफ्ते सीक्रेट रूम में रहेंगी और वहां से सबके गेम को मॉनिटर करेंगी। शो में आज योगेश अपना सीक्रेट रिवील करेंगे। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि योगेश रावत का सीक्रेट उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर से जुड़ा है पर रिपोर्ट्स की माने तो योगेश का सीक्रेट बड़ा है लेकिन रुरु ठाकुर से जुड़ा बिलकुल नहीं है।
आपने इससे पहले देखा था कि पिछले जजमेंट डे पर खुद गोविंदा आये थे और अपनी पत्नी सुनीता की बेल करवाकर ले गए। इसके अलावा पिछले हफ्ते शो से रियाज एविक्ट हो गए। बता दें इससे पहले शो में इनमेट्स से मिलने विजिटर्स आएं जिसमे पहले विजिटर्स टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना थे। गौरव यहां अपनी बीवी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने आये थे।
