July 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ट्रंप-नेतनयाहू समेत दुनिया के इन प्रमुख नेताओं की ईरान के अखबार ने छापी लिस्ट, हत्या का आह्वान किया!

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच फिर लड़ाई हो रही है। अमेरिका और ईरान एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर बमबारी कर रहे हैं। इस जंग के बीच ईरान के ‘हमशहरी’ अखबार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू समेत दुनिया के कई देशों के प्रमुखों की लिस्ट छापकर उनकी हत्या का आह्वान किया है! इन सभी नेताओं की फोटो अपराधी के कपड़े में दिखाई गई है। इससे इन देशों से ईरान की तनातनी बढ़ने और हालात के और गंभीर होने के पूरे आसार हैं।

ईरान के अखबार की ओर से छापी गई लिस्ट में ट्रंप और नेतनयाहू के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल ब्रैड कूपर, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का भी नाम है। हमशहरी अखबार तेहरान से प्रकाशित होता है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ जब तेहरान के मेयर थे, तो हमशहरी अखबार को तेहरान की नगरपालिका ने छापना शुरू किया था।

अमेरिका और ईरान के बीच बीते दिनों ही शांति समझौते के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद ईरान ने होर्मुज में अमेरिका की ओर से तय रास्ते से गुजर रहे जहाजों पर हमले किए। जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी इलाकों पर बमबारी की। जिस पर पलटवार करते हुए ईरान ने भी खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि ईरान से शांति समझौता रद्द किया जा चुका है। इसके जवाब में ईरान ने फिर होर्मुज को बंद कर उसका नियंत्रण पूरी तरह अपने हाथ लेने का एलान किया है। ट्रंप ने ये दावा किया है कि ईरान की तरफ 1000 मिसाइलें तनी हैं। वहीं, ईरान ने जवाब में कहा है कि उसने अमेरिकी अड्डों की ओर 50 हजार मिसाइलें तैनात की हुई हैं। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ये एलान भी किया है कि अब अमेरिका से कोई बातचीत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *