September 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिग बॉस के घर में हुआ कैप्टेंसी का टास्क, स्काउट से भिड़ी अरिश्फा और उदिति

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो का पहला हफ्ता और पहले हफ्ते के वीकेंड का वार भी गुजर चुका है। इसी के साथ बिग बॉस हाउस की एक और कंटेस्टेंट उदिति सिंह की भी एक लाइफलाइन खत्म हो चुकी है। अब शो को लेकर एक और लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

बिग बॉस 20 के घर में आज कैप्टेंसी का टास्क होगा। इस टास्क में गर्ल्स वर्सेज बॉय का ग्रुप बनेगा जहां लड़कियों को दो-दो के ग्रुप में लड़कों पर पेंट फेकना है। जिस दावेदार को सबसे ज्यादा रंगा जाएगा वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा। आज इस टास्क में आपको स्काउट वर्सेज अरिश्फा और उदिति देखने को मिलने वाला है, जहां अरिश्फा और उदिति की स्काउट से जबरदस्त लड़ाई होगी जिसका प्रोमो भी अब सामने आ चुका है।

इसके अलावा घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है बता दें कि बिग बॉस 20 में आज दूसरे हफ्ते के नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। हर सदस्य को किन्ही दो सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना होता है। जब नॉमिनेशन की ये पूरी प्रक्रिया हो जाती है तब बिग बॉस एक शॉकिंग रिविलेशन करते हैं। दरअसल, यंग, आसिफ, स्काउट ओपी और रोहेद नॉमिनेशन से पहले नॉमिनेशन की प्लानिंग और प्लॉटिंग कर रहे थे जो की बिग बॉस का मेजर रूल ब्रेक है।

इसी कारण बिग बॉस नॉमिनेशन की ये पूरी प्रक्रिया को रद्द कर देते हैं और पनिशमेंट के तौर पर आसिफ, स्काउट ओपी और रोहेद को डायरेक्ट नॉमिनेशन में डाल देते हैं। यंग डीएसए कैप्टन होने की वजह से इस पनिशमेंट से सेफ हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *