लॉक अप 2 में लटकी डबल एलिमिनेशन की तलवार, इन दो कंटेस्टेंट का कट सकता है शो से पत्ता
नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर, सूफी मोतीवाला और सुनीता आहूजा जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। अब शो में इस शनिवार एक बार फिर जजमेंट डे पर होने वाला है हंगामा।
लॉक अप सीजन 2 में इस हफ्ते जजमेंट डे पर होने वाला है। धमाल, दरअसल, इस बार जजमेंट डे पर बॉलीवुड स्टार गोविंदा आने वाले हैं। गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। ऐसे में गोविंदा उन्हें सपोर्ट करने आएंगे जिसका प्रोमो भी अब सामने आ चुका है। इसके अलावा इस हफ्ते शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख आकांक्षा चौधरी की क्लास भी लगाने वाले हैं।
फराह और रितेश श्रेया के साथ आकांक्षा की बदतमीजियों पर उनकी क्लास लगाएंगे हुए कहेंगे कि ”आप होती कौन हैं किसी का करियर बर्बाद करने वाली” बता दें इस हफ्ते शो में इनमेट्स से मिलने विजिटर्स आएं जिसमे पहले विजिटर्स टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना थे। गौरव यहां अपनी बीवी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने आये थे।
बता दें इस हफ्ते लॉक अप से एलिमिनेट होने के लिए श्रेया, लैला, सुनीता, राम कपूर और रियाज नॉमिनिटेड हैं। सूत्रों की माने तो शो में इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होने वाला है। ऐसे में इस बार सुनीता आहूजा और रियाज दोनों का पत्ता शो से कट सकता है।
