July 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा पाएंगी सपा-कांग्रेस? योगी आदित्यनाथ का तीखा वार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की धरती से एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। योगी बोले, ये जो लोग आस्था की बात करते हैं, याद करो इन्होंने तो हमारे पवित्र हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था। कल्पना करिए, क्या कोई जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या सरकारें करवा पाएंगी, क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस करवा पाएगी? अगर नहीं करा पाएगी तो अयोध्या में हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया था? कौन करवा रहा था यह?

आप तो जानते ही हैं, एक लंबे समय तक हमारी अयोध्या उपेक्षित रही। न सड़क, न बिजली और न ही पानी, बगल में मां सरयू बह रही है लेकिन तब भी अयोध्या उनसे वंचित रहती थी। मां सरयू की पवित्र धारा अयोध्या को भी सिंचित करती है लेकिन अयोध्या आने वाला श्रद्धालु देखता रहता था लेकिन वो मां सरयू का आशीर्वाद लेने में विफल हो जाता था, कोई व्यवस्था नहीं थी, गंदगी पहचान बन गई थी।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की। इन लोगों ने प्रभु श्री राम पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास किया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। वहीं, डबल इंजन की सरकार आई तो प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया। आज हमारी अयोध्या तीनों लोकों से न्यारी है, वैभवशाली है। अयोध्या की गलियां अब चमक रही हैं। देश के उन चुनिंदा सोलर सिटी में से एक है।

भदरसा नगरपालिका का नाम अब भरत नगर भरतकुंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 432 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले योगी ने प्रदर्शनी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। योगी ने ऐलान किया कि अयोध्या में भदरसा नगरपालिका का नाम अब भरत नगर भरतकुंड होगा। भरत जैसा भाई दुनिया में मिलना कठिन है। देश में हम कहीं भी जाते हैं अयोध्या की पहचान हर जगह मौजूद है। नगर पंचायत खिरौनी (सुचित्तागंज) का नाम ‘मां ज्वाला’ के नाम पर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *