February 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जेल प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, CM केजरीवाल से आज नहीं मिल सकेंगे संजय सिंह और भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह आज यानी बुधवार को जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे। आप ने कहा कि तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन मिलने के लिए नई तारीख के बारे में जानकारी देगा। सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। इसके बाद संभावना थी कि आज यानी बुधवार को संजय सिंह और भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

हालांकि, जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी। उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें, तो वे सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में जाकर उनसे मुलाकत की थी। उनके साथ मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार भी साथ रहे। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल संख्या 5 में बंद हैं।

NEWS SOURCE : jagran