July 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भोजपुरी बवाल का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक सितारों का दिखा जलवा

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी नई फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में फ़िलहाल आम्रपाली दुबे हॉटस्टार के शो ”भोजपुरी बवाल” में नजर आ रही हैं।

भोजपुरी जगत की क़्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों हॉटस्टार के शो ”भोजपुरी बवाल” में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी बवाल का टाइटल ट्रैक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में भोजपुरी जगत के सितारे पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक नजर आ रहे हैं। इस टाइटल ट्रैक को शेयर कर आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है – ”भोजपुरी बवाल का टाइटल ट्रैक एक बार सुनोगे, बार-बार बजाओगे” बता दें कि” भोजपुरी बवाल कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर 2 अगस्त से स्ट्रीम करने वाला है।

बता दें हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म ”पियरी” को रिलीज किया गया। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा लाडो मधेसिया , अमित शुक्ला , अवधेश मिश्रा , अनीता रावत , साहिल सिद्दीकी , ज्योति मिश्रा , निशा तिवारी , अनु ओझा जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी अरबिंद तिवारी ने लिखे है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शेख बंटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *