August 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड को झारखंड से पकड़ा, हनीट्रैप में नामचीन लोगों और नेताओं को फंसाने की थी साजिश!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को भी पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ के मुताबिक अर्पिता भी संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की सक्रिय सदस्य है। एसटीएफ अब हमीम और अर्पिता को रिमांड पर लेकर आमने-सामने पूछताछ की तैयारी कर रही है।

पश्चिम बंगाल एसटीएफ के मुताबिक हमीम मंडल और अर्पिता सरकार के बीच वाट्सएप पर चैट होती रही है। जिससे जैश के आतंकी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। एसटीएफ का दावा है कि दोनों के बीच चैट से पता चला है कि उनको अलग-अलग काम दिया जाता रहा है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ का कहना है कि हमीम और अर्पिता खास एनक्रिप्टेड एप के जरिए बात करते थे। एसटीएफ का ये भी दावा है कि प्रभावशाली लोगों को हनीट्रैप में फंसाने का काम अर्पिता के जिम्मे था। वो उनको अगवा करने की प्लानिंग में भी शामिल रही। इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए लोगों की भर्ती करने का काम भी अर्पिता सरकार के जिम्मे था। एसटीएफ ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *