July 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘ऐसा सबक सिखाऊंगा कि तीन पीढ़ियां याद रखेंगी’, कोलकाता हिंसा मामले में ये पांच नाम लेकर बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के दोषियों को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सबक सिखाने का एलान किया है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस बारे में बयान दिया। उन्होंने कोलकाता के खिदिरपुर, राजाबागान और वाटगंज के पांच गुंडों अफरोज, नाहिद, तनवीर, नाजिम और जमाल का नाम लेते हुए कहा कि इन सबके साथ हिंसा करने वालों को गुंडा दमन कानून के तहत ऐसा सबक सिखाऊंगा कि उनकी तीन पीढ़ियां याद रखेंगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंसा करने वाले गुंडों को सबक सिखाने के लिए ही उनकी सरकार ने गुंडा दमन कानून बनाया है। गुंडा दमन कानून के तहत हिंसा करने और उसमें मदद करने वालों को बिना जमानत एक साल तक जेल में रखने का प्रावधान है। साथ ही गुंडे और बदमाशों की संपत्ति भी सरकार जब्त कर सकती है। सीएम शुभेंदु अधिकारी के एलान के बाद हिंसा करने वालों पर कोलकाता पुलिस की ओर से जल्दी ही सख्त कार्रवाई देखने को मिलने वाली है। कोलकाता में प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करने वालों को पुलिस ने तुरंत मौके से खदेड़ दिया था। जिसके बाद अब शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा में सबसे सक्रिय रहने वाले पांच गुंडों का नाम लिया है।

कोलकाता में शुक्रवार को हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पत्रकारों से भी मारपीट की थी। कई पत्रकार चोटिल होकर अस्पताल में भर्ती हुए। पत्रकारों के मोबाइल और पर्स वगैरा भी उपद्रवियों ने छीन लिए थे। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ऐसे सभी पीड़ित पत्रकारों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। पश्चिम बंगाल का सीएम बनने के साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया था कि अब राज्य में गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं रहने वाली। उन्होंने कहा था कि टीएमसी सरकार के 15 साल के शासनकाल में बदमाशों को शह दी गई। जो अब किसी सूरत में जारी नहीं रह सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *