ये रिश्ता क्या कहलाता है : प्रेग्नेंसी का कन्फ्यूजन, अरमान और अभीरा की बढ़ी टेंशन
नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में अब पोद्दार फर्म की कमान अभीरा के हाथों में आ चुकी है। जबकि अरमान और बाकी घरवाले फर्म चलाने में अभीरा की मदद कर रहे हैं। शो में अभीरा पोद्दार फर्म की MD बन चुकी है। तो चलिए अब बताते हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल:
प्रेग्नेंसी का कन्फ्यूजन, अरमान और अभीरा की बढ़ी टेंशन, घरवालों को चल गया पता ! अरमान और अभीरा बेसब्री से किट का इंतजार कर रहे होते हैं गेट पर कि तभी चाचिसा का भी पार्सल आता है। अभीरा की किट भी आ जाती है। विद्या और बुआसा भी यहां आ गए हैं, यहां से अरमान और अभीरा जैसे-तैसे अपना किट लेकर निकलते हैं।
आगे आप देखेंगे कि मायरा और मुक्ति की जोरदार लड़ाई होती है। अभीरा दोनों को खूब जमकर डांट लगाती है। विद्या, बुआसा और चाचिसा को शक हो गया है कि अरमान और अभीरा कुछ तो जरूर छुपा रहे हैं। अभीरा को उलटी आ जाती है और वो भागकर अपने कमरे में जाती है यहां अरमान उसे बताता है कि प्रेग्नेंसी किट एक्सपायरी डेट की है। ऐसे में अभीरा और टेंशन में आ जाती है कि अब दुबारा उसे टेस्ट करना पड़ेगा और तब तक टेंशन में रहना पड़ेगा।
अरमान और अभीरा की ये बातें बुआसा सुन लेती हैं और जाकर विद्या, मनीषा, मनोज, माधव और कावेरी सबको बता देती है कि अभीरा प्रेग्नेंट है। अब ऐसे में घरवालों का रिएक्शन क्या होगा? ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
