July 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा प्रेमी, पति की राजमंदी से पंचायत ने दोनों की करा दी शादी

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक व्यक्ति अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने पुरुष और महिला को एक साथ पकड़ लिया, इसके बाद पंचायत बुलाई गई और उन दोनों की शादी करा दी गई। बड़ी बात यह है कि महिला का प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं आसपास के क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग पहले से शादीशुदा महिला और पुरुष की शादी कराए जाने के पंचायती फैसले पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले की निवासी अनुराधा कुमारी की शादी लगभग 6 महीने पहले मनोहर कुमार से हुई थी। शादी से पहले अनुराधा का ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ निवासी पन्ना लाल यादव के साथ प्रेम संबंध था। अनुराधा जिस स्कूल में पढ़ती थी, पन्नालाल वहीं पर शिक्षक था। उसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। लगभग 10 साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। पन्नालाल हालांकि पहले से शादीशुदा था। इधर अनुराधा की मनोहर से शादी हो गई। अनुराधा की शादी के बावजूद उसका अपने प्रेमी पन्नालाल के साथ संपर्क बना रहा। एक दिन पन्नालाल अनुराधा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा वहां ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने खूब बवाल काटा।

फिर गांव में पंचायत बुलाई गई और उसमें यह फैसला लिया गया कि अनुराधा और उसके प्रेमी पन्नालाल की शादी करा दी जाए। इसके बाद अनुराधा के पति मनोहर की मौजूदगी में पन्नालाल और अनुराधा की शादी करा दी गई। पन्नालाल से अनुराधा की मांग में सिंदूर भरवाया गया और मंगलसूत्र पहनाया गया। वहीं यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *