April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुनव्वर राणा समेत तालिबान की तारीफ करने वालों पर कवि कुमार विश्वास का तंज

नई दिल्ली। शायर मुनव्वर राणा, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, बर्क के बेटे महमूर, AIMPLB के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी। ये सारे नाम तालिबान की तारीफ करने वालों के हैं। इन्हीं को अब मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। बिना किसी का नाम लिए कुमार विश्वास ने तालिबान की तारीफ करने वालों को ‘कुत्ता’ कहा है। बता दें कि मुनव्वर, बर्क और बाकी लोगों ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से उसकी तारीफ के पुल बांधने शुरू किए।

इस मामले में मुनव्वर और बर्क पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। तालिबान की तारीफ करने वालों के बारे में कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, ‘ज़्यादा दिमाग न लगाइए। अगर पड़ोस के घर में मची अफरातफरी के कारण, जिंदगीभर आपसे इज्जत पाने वाले और आपके घर में रह रहे, बदबूदार सोच से भरे किसी जाहिल शख्स का पर्दाफाश हो रहा है तो शोक नहीं, शुक्र मनाइए कि दो पैसे की प्याली गई (वो भी पड़ोसियों की) पर कुत्ते की जात पहचानी गई।’

दरअसल, कुमार विश्वास ने मुख्य रूप से इस ट्वीट के जरिए मुनव्वर राणा पर ही निशाना साधा है। राणा पहले भी बीजेपी सरकार के फैसलों के खिलाफ बयानबाजी करते रहे। इस बार तालिबान की तारीफ करने में उनके बोल बिगड़े। उन्होंने बयान दिया कि अफगानिस्तान में तालिबान जो कर रहे हैं उससे ज्यादा क्रूरता भारत में होती है। मुनव्वर ने ये भी कहा था कि हम तो दंगे करवाने में विश्वगुरु हैं। इसके अलावा उन्होंने रामायण लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि की तुलना भी तालिबान से कर दी थी। जिसपर शायर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

हाल के दिनों में तालिबान की तारीफ करने की वजह से गैर बीजेपी दलों के नेताओं और मोदी विरोधी लोग चर्चा में रहे हैं। यहां तक कि ऐसे लोगों ने तालिबान को मान्यता देने और उससे बात करने की मांग तक मोदी सरकार से कर दी। जबकि, पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि आतंकी कभी अच्छा या बुरा नहीं होता। आतंक का विरोध होना ही चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *