August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विपक्ष लोकसभा स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र सौंपे, मैं कल 3 बजे जवाब दूंगा, अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद में जारी गतिरोध के बीच राहुल गांधी को स्पष्ट शब्दों में जवाब देते हुए कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा और जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष की शुरुआत से यही मांग थी कि नीट मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा हो, उसके लिए मैं तैयार हूं फिर भी वो चर्चा नहीं होने देना चाहते। अब जनता को तय करने दें कि कौन भाग रहा है। विपक्ष आज दोपहर 3:00 बजे तक स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र सौंप दें। हम आज दोपहर 3:00 बजे से चर्चा शुरू कर देंगे और कल (गुरुवार) दोपहर 3:00 बजे मैं जवाब दे दूंगा। मैं सदन में ही बैठूंगा, सबको सुनूंगा और हर बात का जवाब दूंगा। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वो भी चर्चा करूंगा कि विपक्ष ने क्यों चर्चा नहीं चाही।

संसद भवन के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री बोले, सबसे पहले, ‘लापता’, ‘भाग गए’, भगोड़े हैं, इस प्रकार की भाषा भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ रही है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, तब से मैं लगातार संसद भवन आ रहा हूं, मैं अपने चैंबर में बैठता हूं। चूंकि विपक्ष संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा को चलने ही नहीं दे रहा तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है, हमारे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बहुत स्पष्ट कर दिया है कि सरकार NEET आंदोलन के छात्र प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है।

शाह ने कहा, चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। पहले तो विपक्ष की यही मांग थी। हमने हां बोल दिया, मैंने भी स्पष्ट कर दिया है कि मैं किसी भी विषय पर जवाब देने के लिए तैयार हूं। लेकिन वो चर्चा होने ही नहीं देना चाहते। मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार हर चीज पर चर्चा करने के लिए तैयार है, संसद को चलने दें बस। संसद में चर्चा करने के नियम बने हैं उसी के अनुरूप विपक्ष को चलना होगा। आज तीन बजे से देर रात जब तक वो बैठें मैं तैयार हूं। हम प्रश्नकाल सस्पेंड करने के लिए भी तैयार हैं ताकि देश के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। अब यह विपक्ष को तय करना है कि उनको चर्चा करनी है या हंगामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *