April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मलयालम की मशहूर अभिनेत्री चित्रा का 56 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के फामस अदाकारा चित्रा का 21 अगस्त यानि आज निधन हो गया है। चित्रा एक मलयालम अभिनेत्री हैं जिन्होने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। बताया गया है कि चित्रा ने अपने घर में ही अंतिम सांस ली थी। वह महज 56 साल की थीं। जिनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। बता दें कि चित्रा ने करीब 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। उनके निधन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को गहरी क्षति पहुंचाई है। वहीं इस दुखःद खबर के सामने आने के बाद से दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

चित्रा को निर्देशक केएस रविकुमार की चेरन पांडियान और पांडियाराजन की ‘गोपाला गोपाला’ में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। नेल्लनई विज्ञापन के वायरल होने के बाद उन्हें नेल्लनई चित्रा नाम दिया गया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता था।

बताया जाता है कि चित्रा ने कई तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ जैसी कई दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया था। उन्होंने मोहनलाल और प्रेम नजीर जैसे सुपरस्टार अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा किया था। लेकिन उनके अचानक निधन होने की खबर सामने आने के बाद से उनके साथी कलाकारों को भी बड़ा झटका लगा है। सभी उनके निधन पर शोक मना रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *