February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ट्यूब टॉप में अक्षरा सिंह का किलर लुक, बड़े शाइनी ईयररिंग के साथ लगीं अप्सरा

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की शेरनी कहा जाता है क्योंकि पवन सिंह के साथ विवाद के बाद एक्ट्रेस ने सबसे लड़कर अपनी पहचान बनाई हैं। उनके गाने और फिल्में सोशल मीडिया से लेकर पर्दे तक पर खूब पसंद की जा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बहुत सारे सॉन्ग रिलीज किए हैं लेकिन इसी के साथ उनका फैशन सेंस भी हमेशा चर्चा का विषय रहा है। चाहे वो देसी से लेकर विदेशी अवतार में दिखें.. सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा ही देती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा ने अपने लुक से सबको घायल कर दिया है, तो चलिए जानते हैं कि उनके लुक में क्या खास है।

वेस्टर्न क्वीन लगी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने हमेशा की तरह अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपने वेस्टर्न लुक से फैंस का दिल धड़का दिया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक ट्यूब टॉप और ब्लैक बॉटम पहना है जिसके साथ चैरी रेड कलर का कोट भी पहना है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को कर्ल करके पोनी बना रही हैं और कानों में स्टाइलिश ईयररिंग भी पहन रखे हैं। एक्ट्रेस का लुक काफी ग्लैमरस है और उन्होंने बोल्ड पोज भी दिए हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ऑरेंज।

फैंस को परी लगी अक्षरा सिंह

फैंस को भी अक्षरा का लुक किलर लग रहा है। एक यूजर ने लिखा- ब्यूटीफुल लुक अक्षरा सिंह जी..कमाल लग रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कहां जा रही हो अक्षरा जी बिजलियां गिराने..पता नहीं कितनों के दिल मचलने वाले हैं आज। एक अन्य ने लिखा- अक्षरा जी आप मेरे लिए तो आप दुनिया की सबसे खूबसूरत राजकुमारी हो। पोस्ट के नीचे फैंस ऐसे कमेंट्स करते दिख जाएंगे। काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने गाने ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें मेहरी झक्कास चाही,  चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम, अवध में बाजे बधईया, मैं बिजली बनूंगी शामिल हैं।