August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मास्टर जी मेरठ दक्षिण से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी घोषित

मेरठ। आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 49-मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से मेरठ निवासी अब्दुल अजीज मास्टर जी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।

अब्दुल अजीज मास्टर जी लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय एवं झुझारू सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। वे अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार तथा आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष को क्षेत्र में विशेष पहचान मिली है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अब्दुल अजीज मास्टर जी आजाद अधिकार सेना की उस विचारधारा को मजबूत करेंगे, जो अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि मास्टर जी मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन जल्द ही विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *