अनूप बागची बतौर एमडी और सीईओ संभालेंगे HDFC बैंक की कमान
नई दिल्ली। HDFC बैंक के अपने नए मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) के नाम का ऐलान कर दिया है। अनूप बागची तीन साल के लिए एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त हुए हैं। HDFC बैंक के मौजूदा सीईओ और एमडी शशिधर जगदीशन इसी महीने 26 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। अनूप बागची 27 अक्टूबर को पद संभालेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अनूप बागची की नियुक्ति और उनके वेतन को मंजूरी दे दी है। अनूप बगाची 2023 से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ के पद पर कार्यरत हैं।
अनूप बागची आईआईटी कानपुर से बीटेक हैं। उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। बागची के पास बैंकिंग सेक्टर में काम करने का बहुत लंबा अनुभव है। वो साल 1992 में ICICI ग्रुप के साथ जुड़े थे और तब से लेकर अब तक वो रिटेल बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, ट्रेजरी और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर भी उन्होंने काम किया। वो इस पद पर 2017 से 2023 तक रहे इस दौरान उन्होंने रिटेल, बिजनेस और रूरल बैंकिंग का काम संभाला।
बागची के कार्यकाल में बैंक के रिटेल कारोबार को बढ़ोत्तरी हुई और मुनाफा भी बढ़ा। फिलहाल वो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। बागची के कार्यकाल में ही कंपनी ने FY25 में पहली बार 10,000 करोड़ रुपये का एनुअलाइज़्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट को हासिल किया। इसमें APE सालाना 15 फीसदी बढ़कर 10,407 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और टैक्स के बाद मुनाफा लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गया जो 1,189 करोड़ रुपये हो गया। वैसे HDFC की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पद के लिए आरबीआई को अनूप बागची के अलावा कैजाद भरूचा का नाम भी भेजा गया था। आरबीआई ने अनूप बागची के नाम पर मोहर लगाई। कैजाद भरूचा वर्तमान में HDFC बैंक के डिप्टी एमडी के पद पर आसीन हैं।
