October 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लवलीना ने अपने जन्मदिन पर बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड, महिला रिकर्व टीम ने भी हासिल किया स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीयों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मेडल आने का सिलसिला जारी है। भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर गोल्ड मेडल जीता। लवलीना ने महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से शिकस्त दी। इसी के साथ लवलीना भारत की दूसरी महिला बॉक्सर बन गईं जिसने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। लवलीना से पहले साल 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में भारत की मैरी कॉम ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

प्रतिस्पर्धा के 13वें दिन भारत की शुरुआत आज गोल्ड से हुई। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। महिला रिकर्व के कॉन्टिनेंटल इवेंट में एशियन गेम्स में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड़ की टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की टीम को हराकर स्वर्ण पदक पाया। इसके बाद तीरंदाजी में ही भारत को एक और मेडल हासिल हुआ। मिक्स्ड टीम रिकर्व इवेंट में कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। यह भी पहली बार है जब मिक्स्ड टीम रिकर्व इवेंट में भारत ने कोई मेडल जीता है।

भारत के नेत्रा कुमानन ने सेलिंग में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। वहीं भारत के पहलवान सुजीत कलकल ने भी एक मेडल पक्का कर लिया है। पुरुषों के 65kg वर्ग सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने ओलंपिक चैंपियन कोटारा कियूका को 3-3 से हराकर के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ अब तक भारत के पास 12 गोल्ड, 24 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 70 मेडल हो चुके हैं। मेडल टेली लिस्ट में भारत अब छठे नंबर पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *