March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

युवराज और हेजल के घर आया नया मेहमान, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

चंडीगढ़। क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच अब पैरेंट्स बन गए हैं। मंगलवार को युवराज सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। युवराज ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस, परिवार और दोस्तों से कहा कि ये खुशी साझा करते हुए उन्हें और हेजल को काफी खुशी हो रही है। उन्होंने इस मौके पर सबसे अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह भी किया है। युवराज और हेजल कीच ने साल 2016 में शादी की थी। हेजल एक्टर हैं और वो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के अलावा 2013 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं।

युवराज सिंह को क्रिकेट की दुनिया में लोग युवी के नाम से जानते हैं। धोनी के नेतृत्व वाली विश्व कप जीतने वाली टीम का युवराज हिस्सा रहे हैं। साल 2019 में युवराज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इससे पहले विश्व कप जीतने के बाद चेस्ट में कैंसर की वजह से लंबे समय तक उनका इलाज चला था। कैंसर का पता बाद में चला था, जबकि इस बीमारी के साथ ही युवराज ने विश्व कप खेला था और अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल मोह लिया था। संन्यास के बाद भी युवराज का क्रिकेट प्रेम खत्म नहीं हुआ है। वो कई लीग्स में बैट लेकर मैदान में उतरते नजर आ चुके हैं।

युवराज और हेजल कुछ प्लानिंग कर रहे हैं, ये पिछले साल मार्च में पता चला था। उस वक्त हेजल ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं और मेरा फोन ब्रेक पर जा रहे हैं। आप में से ज्यादातर लोगों के लिए ये हैरान करने वाला होगा और कई को धक्का भी लगेगा। कभी कभी हमें इस समय की जरूरत होती है। जब हम एक व्यक्ति के तौर पर खुद को याद करें। इसलिए मैं कुछ दिन सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। असली जिंदगी जीने के लिए मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है। मैं जल्दी वापस नहीं आऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *