August 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेरठ में आस्था का सैलाब: हापुड़ रोड पर श्री शिव कांवड़ सेवा समिति का भव्य सेवा शिविर

नरेंद्र बंसल-

मेरठ। श्रावण मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी मेरठ भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रही है। कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुविधा को समर्पित ‘श्री शिव कांवड़ सेवा समिति’ द्वारा हापुड़ रोड स्थित शिवपुरी (ईवीज़ पेट्रोल पंप के पास) विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया है।

शिविर में हरिद्वार और अन्य तीर्थ स्थलों से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के लिए विश्राम, भोजन, शुद्ध जलपान, गर्म व ठंडे पानी तथा प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से आने वाले कांवड़िए यहां रुककर विश्राम कर रहे हैं और सेवा भाव से अभिभूत नजर आ रहे हैं।

निस्वार्थ सेवा में जुटे सेवादार

शिविर में दिन-रात शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। इस पुनीत कार्य में राजेश महरोल, मुकेश कुमार, जय प्रकाश, ब्रिजेश बेनीवाल, रंजीत रोहतगी, सोनू महरोल, पंकज मनौठिया, रोहित चुड़ियाने, सतवीर कुमार, आदेश कुमार, राजगुरू (नितिन कुमार महरोल), मानोटिया जी, शिव कुमार नाथ जी, बुध प्रकाश भगत जी, सतीश जी, मोनू वैद्य जी, आशू मानोटिया जी, जितेंद्र कुमार, सचिन सहित बड़ी संख्या में समर्पित सेवादार सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

विशेष रूप से आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव मास्टर अजीज ठेकेदार पर्चा जी भी शिविर में पहुंचकर सेवा कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि “शिवभक्तों की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।” उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की अवधि तक यह सेवा शिविर 24 घंटे निरंतर संचालित रहेगा और हर शिवभक्त को परिवार के सदस्य की तरह सेवा प्रदान की जाएगी।

श्रद्धा, सेवा और समर्पण का यह अद्भुत संगम हापुड़ रोड को पूरी तरह शिवमय बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *