April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची भोजपुरी जगत की क़्वीन अक्षरा सिंह, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का भक्ति अंदाज

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बालाजी के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। अक्षरा दरअसल बीते दिन बागेश्वर धाम पहुंची थीं यहां उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का भी आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने अपनी भक्तिमय तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”बालाजी और बागेश्वर सरकार अब मुंबई की धरती पर सीता राम।”

अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह का ये अंदाज फैंस का दिल लूटने के लिए काफी है। फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *