April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सावन आने से पहले ही बाबा भोलेनाथ की मस्ती में डूबे खेसारी लाल यादव, रिलीज किया नया भक्तिगीत

नई दिल्ली। सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है और आने वाला 1 महीना सभी शिवभक्तों के लिए खास होने वाला है क्योंकि इस समय सभी शिव भक्त कावड़ यात्रा पर निकलते हैं और बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाते हैं। ऐसे मौके पर भोजपुरी स्टार्स कहा पीछे रहने वाले हैं। अक्षरा सिंह के बाद सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव ने सावन से पहले बाबा भोलेनाथ की भक्ति से भरा भजन रिलीज कर दिया है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। तो चलिए जानते हैं कि गाने कैसा है।

सावन का नया गाना रिलीज

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है और जानकारी दी है कि उनका नया गाना ‘मजनुआ के भाड़ा से’ रिलीज हो चुका है। गाने का प्यारा सा पोस्टर भी रिलीज किया है,जिसमें खेसारी बाबा पर जल चढ़ाते दिख रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा-ई सावन भी भोले बाबा के भक्ति में झूमे ला हो जाई तैयार…काहे की पहिला गीत आ रहल बा ‘मजनुआ के भाड़ा से’ आप सभी के अपन चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से। ठीक है! नया गाना रिलीज हो चुका है और गाने को सुबह से ही काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

सावन में भी खेसारी भैया का जलवा बा-फैंस

फैंस खेसारी के नए गाने पर रिएक्ट कर रहे हैं और गाने पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोई जिला नहीं जो खेसारी भैया से हिला नही…सावन में भी खेसारी भैया का जलवा बा। एक अन्य ने लिखा- किसको लगता है कि यह बोल बम गाना  2024 का सबसे बड़ा गाना है। एक अन्य ने लिखा- मंदिर बिना पुजारी के और भोजपुरी बिना खेसारी के ना शोभेला। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो एक्टर का धनी तोहार धन भी कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है।