May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू? अक्षय कुमार की ”वेलकम टू द जंगल” के गाने में एक्टर संग लगा रहीं ठुमका

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फ़ैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनके फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह का एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”घिस घिस घिस” है। इस गाने को लेकर सबसे धमाकेदार बात ये है कि इस गाने में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में अक्षय का धोती में भोजपुरिया अवतार देखकर फैंस सरप्राइज हैं। दरअसल, ये गाना अक्षय की अपकमिंग फिल्म ”वेलकम टू द जंगल” का है और अक्षय के इस गाने से अक्षरा सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है।

इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रॉस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर गाना कर के अक्षरा सिंह ने निश्चित ही भोजपुरी जगत में एक लकीर खींच दी है।

बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में एक पॉडकास्ट पर पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि पवन सिंह की कोई एक अच्छी बात जो उन्होंने की हो और आपको याद हो? इसपर अक्षरा सिंह भावुक हो गईं अक्षरा भावुक होकर हंस पड़ी फिर उन्होंने एक लंबी चुप्पी के बाद कहा- ”कुछ अच्छा याद नहीं इतना कुछ बुरा कर दिया कि अब अच्छाई याद ही नहीं आ रही” बाद में अक्षरा ने कहा पवन एक अच्छे सिंगर हैं हालांकि बेहतर अभिनेता वो निरहुआ को मानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *