गुरिंदरवीर सिंह ने हासिल किया भारत के सबसे तेज धावक का तमगा
रांची। गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में चल रही राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को सिर्फ 10.09 सेकेंड में पूरा किया। इसके साथ ही गुरिंदरवीर सिंह ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वो अभी भारत के सबसे तेज धावक का तमगा हासिल कर चुके हैं। गुरिंदरवीर सिंह ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को पीछे छोड़ एशिया में भी इस सत्र का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज कराया। पहले देखिए गुरिंदरवीर सिंह की वो दौड़, जिससे उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है।
गुरिंदरवीर सिंह पंजाब के हैं। वो प्रतियोगिता में रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से उतरे हैं। गुरिंदरवीर सिंह एलीट ट्रैक एंड फील्ड एथलीट में शुमार किए जाते हैं। गुरिंदरवीर सिंह शॉर्ट स्प्रिंट में स्पेशलिस्ट हैं। अपने ताजा रिकॉर्ड के साथ ही गुरिंदरवीर एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। गुरिंदरवीर सिंह फास्टेस्ट मैन इन इंडियन हिस्ट्री बन चुके हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अनिमेष ने पिछले साल 10.18 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की थी। वो इस बार भी चैंपियन बनने के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन गुरिंदरवीर सिंह ने अनिमेष की उम्मीदों को अपनी दौड़ से चकनाचूर कर दिया। हालांकि, पांच मिनट बाद ही अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकेंड का समय निकालकर अपना रिकॉर्ड वापस पा लिया।
गुरिंदरवीर सिंह ने अनिमेष के साथ फाइनल खेलते हुए सबसे कम वक्त का रिकॉर्ड कायम किया। वो 10.10 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय भी बने। अनिमेष कुजूर उनसे 0.11 सेकेंड पीछे रहे। गुरिंदरवीर सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई करने के तय समय 10.16 सेकेंड से कम वक्त लिया। वहीं, रिलायंस फाउंडेशन के ही प्रणव गुरव ने 10.29 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। कुछ दिन पहले ही जापान के एथलेटिक फुकुतो कोमुरा ने 100 मीटर की दौड़ 10.08 सेकेंड में पूरी की थी। इस तरह गुरिंदरवीर सिंह अगर और प्रयास करें, तो वो जापानी धावक को भी पछाड़ सकते हैं।
