February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश की टीम नहीं खेलेगी टी20 वर्ल्डकप, बीसीबी ने आईसीसी पर लगाए आरोप

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से दिए गए अल्टीमेटम के बाद अब बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार अपने अड़ियल रवैए पर कायम है और उसने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है। ढाका में अंतरिम सरकार और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों की आज हुई बैठक में टी20 वर्ल्डकप के बॉयकॉट का फैसला किया गया। बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने आईसीसी को निशाने पर लेते हुए कहा, हम किसी के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

नजरूल ने कहा कि बांग्लादेश किसी भी सूरत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ओलंपिक्स में जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश जैसा देश अगर भाग नहीं लेगा, तो इसमें बीसीबी का नहीं आईसीसी का नुकसान है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश सरकार आईसीसी के संपर्क में रहेगी, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं लेकिन हम अपने खिलाड़ियों को भारत में नहीं भेजेंगे। आईसीसी ने हमारे मैच भारत से शिफ्ट नहीं किए और इस तरह से उसने  20 करोड़ लोगों को निराश किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए। उन्होंने आईसीसी पर बीसीसीआई को तवज्जो देने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि भारत से बाहर बांग्लादेश के मैच कराए जाने के बीसीबी के प्रस्ताव पर आईसीसी ने एक दिन पहले ही वोटिंग कराई जिसमें 16 देशों को शामिल किया था। इसमें बीसीबी के पक्ष में सिर्फ दो वोट पड़े जबकि बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ 14 देशों ने वोट किया। बांग्लादेश को सिर्फ पाकिस्तान ने समर्थन दिया। इसके बाद बीसीबी की मांग खारिज हो गई थी और आईसीसी ने उसे आज अंतिम फैसला लेने के लिए बोला था। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्डकप में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *