February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से खफा हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का आमंत्रण वापस लिया

नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कदर नाराज हो गए हैं कि उन्होंने कनाडा को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का जो आमंत्रण दिया था, उसे वापस ले लिया है। कार्नी से ट्रंप की नाराजगी की वजह दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में दिए गए उनके भाषण को माना जा रहा है। कार्नी ने कहा था कि सभी को मिलकर अंतरराष्ट्रीय मूल्यों का ख्याल रखना होगा। उन्होंने मध्यम शक्तियों को महाशक्ति के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। कार्नी ने हालांकि अमेरिका का नाम नहीं लिया था मगर उनकी यह बात ट्रंप को अच्छी नहीं लगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस के मंच से ही यह दावा किया कनाडा का अस्तित्व अमेरिका की वजह से जिंदा है। हालांकि ट्रंप के इस बयान को कनाडाई पीएम ने खारिज कर दिया। उन्होंने जवाब दिया कि कनाडा का खुद का वजूद है, उसमें अमेरिका का कोई लेना देना नहीं है। हालांकि कनाडा और अमेरिका ने एक शानदार साझेदारी बनाई है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखा, डियर प्रधानमंत्री कार्नी, कृपया इस पत्र को इस बात का सबूत मानें कि कनाडा  को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के संबंध में आपको जो न्योता दिया गया था, उसे वापस ले रहा हूं।

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही दावोस में बोर्ड ऑफ पीस ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की औपचारिक शुरुआत की है। डोनाल्ड ट्रंप खुद इस बोर्ड ऑफ पीस के अध्यक्ष हैं। बोर्ड ऑफ पीस का उद्देश्य मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाना है। पाकिस्तान, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, मोरक्को, संयुक्त अरब अमीरात जैसे बहुत से देशों ने ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस चार्टर पर साइन किए हैं। इसकी स्थायी सदस्यता लेने के लिए 1 अरब डॉलर की रकम रखी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *