March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आईपीएल के प्रसारण पर बांग्लादेश में लगी रोक, मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम से निकाले जाने का विरोध

नई दिल्ली। आईपीएल का प्रसारण अब बांग्लादेश में नहीं होगा। दरअसल बीसीसीआई के आदेश के बाद हाल ही में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम से निकाल दिया गया था। इसी के विरोध स्वरूप बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग के टेलीकास्ट पर रोक लगा दी है। इससे पहले बांग्लादेश अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्डकप में अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर चुका है। इस तरह से भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि सभी टेलीविजन चैनलों अनिश्चितकालीन के लिए आईपीएल के प्रसारण को तुरंत प्रभाव से रोक दें। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लेटर लिखकर यह अपील की है कि टी20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के सभी मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाएं। वर्ल्डकप के लीग स्टेज में बांग्लादेश की टीम के 3 मैच कोलकाता में जबकि चौथा लीग मैच मुंबई में खेला जाना है।

बांग्लादेश में एक के बाद एक कई हिंदुओं नागरिकों की हत्या और अल्पंसख्यकों पर बढ़ते हमलों के चलते भारत के साथ तनातनी बढ़ गई है। इस बीच आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की ऊंची कीमत देकर खरीदा। भारत के कुछ संगठनों की ओर से इसका विरोध करते हुए आवाज उठाई गई।

धीरे धीरे मामला राजनीतिक हो गया और मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खिलाए जाने का भारत में विरोध का होने लगा। यहां तक कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी लोगों के निशाने पर आ गए। इसके बाद बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया। फिर केकेआर ने रहमान को टीम से हटा दिया। केकेआर के इस फैसले के बाद बांग्लादेश आग बबूला हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *