न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया एलान
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच में अचानक रिटायरमेंट की घोषणा कर विलियमसन ने सभी को चौंका दिया है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौर पर है और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट हार कर कीवी टीम 1-0 से पीछे चल रही है। विलियमसन अब टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह नए खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। विलियमसन ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
केन विलियमसन ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मैं पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर विचार कर रहा था और पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि इसके लिए यही सही समय है। मेरे मन में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए हमेशा से ही एक मजबूत जज्बा और भूख रही है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। इससे कम योगदान के साथ अब आगे बढ़ना सही नहीं होगा। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं अपनी शर्तों पर खेल से दूर हो रहा हूं।
केन ने 2010 में भारत के खिलाफ मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। केन साल 2016 से 2024 के बीच अपनी टीम के कप्तान भी रहे। 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में केन विलियमस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उसकी साल उनको ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया था। विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट मैच खेले और 9515 रन बनाए। वहीं 175 वनडे मैचों में उनके 7256 रन हैं। 93 टी-20 मैच में में विलियमसन ने 2575 रन बनाए हैं। वनडे में केन के नाम 15 शतक और 47 अर्धशतक जबकि टेस्ट में 33 शतक और 38 अर्धशतक हैं।
