दिल्ली

11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में जेएनयू से बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ एफआईआर

शेयर करें:

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जेएनयू के चीफ सिक्योरिटी आफिसर की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले जेएनयू प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए 9 अक्टूबर को प्रोफेसर अकोइजाम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत FIR दर्ज की है। जेएनयू की 11 छात्राओं प्रोफेसर अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। जेएयनू की आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रोफेसर अकोइजाम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की थी।

उधर, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा, बीजेपी की कई महिला सांसद और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका। बीजेपी सांसद पूनमबेन माडम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता हमेशा से महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों और सम्मान के खिलाफ रही है। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी एक बार फिर उसी मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी ने अपने सांसद के खिलाफ अभी तक न तो कोई प्रतिक्रिया की और न ही कोई कार्रवाई की।

बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन एक गुरु ने छात्राओं के साथ जो व्यवहार किया वो पूरे देश को शर्मसार करने वाली बात है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और सांसद को पार्टी से बाहर करना चाहिए। यह उन बेटियों के न्याय के लिए हमारी मांग है। दूसरी तरफ, जेएनयू शिक्षक संघ ने प्रोफेसर अकोइजाम की बर्खास्तगी को लेकर सवाल उठाते हुए इसे विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन बताया है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें