मैरीकॉम हुई बिग बॉस के घर से बाहर, शो में इन दो कंटेस्टेंट्स ने मारी वाइल्ड कार्ड एंट्री
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो पहले हफ्ते से लगातार टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। अब शो में वीकेंड का वार से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
बिग बॉस के घर में कल होने वाला है वीकेंड का वार जिसे लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ये अपडेट बिग बॉस के इस हफ्ते के एलिमिनेशन से जुड़ी हुई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए काजी तौकीर, मैरी कॉम, माहि विज, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में शो से जुड़े रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते मैरी कॉम घर से बेघर होंगी।
हालांकि, उससे पहले बिग बॉस के घर में दो वाइल्ड कार्ड सदस्य नकुल ढुल और मनीष गोयल दाखिल होंगे। बता दें वीकेंड का वार को लेकर एक और मेजर अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी नजर आ सकती हैं। जैसा कि आप जानते हैं पिछले दिनों स्काउट ने शो में उनकी को-कंटेस्टेंट लव को लेकर अपनी फीलिंग का खुलासा किया। इसके बाद से लगातार स्काउट लव को लेकर अपनी फीलिंग छुपाते या उसके बारे में बाते करते नजर आ रहे हैं।
स्काउट की बाहर पहले से एक गर्लफ्रेंड है। ऐसे में इस तरह किसी दूसरी लड़की के लिए फीलिंग्स रखने को लेकर स्काउट को काफी बैकलैस का सामना करना पड़ रहा है और अब इन्ही सब चीज़ों पर बात करने लिए इस हफ्ते वीकेंड का वार पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी नजर आने वाली हैं।
