October 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी में राज्यसभा चुनाव के सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी के 8 और सपा के 2 कैंडिडेट्स

नई दिल्ली। यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले ही सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बीजेपी के 8 और सपा के 2 कैंडिडेट्स संसद के उच्च सदन के सदस्य होंगे। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था उनके नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। शाम 4 बजे जब नामांकन वापस लेने का टाइम पूरा हो गया तो उसके बाद सभी 10 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। इससे पहले दो निर्दलीय प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया था जिसके बाद 10 सीटों पर कुल 10 कैंडिडेट्स रह गए थे जिसमें से 8 बीजेपी और 2 सपा के हैं।

बीजेपी कैंडिडेट्स जो निर्विरोध निर्वाचित हुए

– धर्मपाल सिंह, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

– प्रियंका सिंह रावत, पूर्व लोकसभा सांसद

– प्रकाश पाल, यूपी बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

– गोपी कृष्ण पाण्डेय

– राधाकांत ओझा

– रामप्रताप सिंह चौहान

– श्रुति गंगवार

– विद्यासागर सोनकर

सपा के ये दो कैंडिडेट्स जाएंगे उच्च सदन

– रामगोपाल यादव

– धनराज परिमल नाथवानी

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि सपा तीसरे कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया कि वो दो कैंडिडेट्स को ही टिकट देगी। अगर सपा अपना तीसरा कैंडिडेट उतारती तो कैंडिडेट्स निर्विरोध निर्वाचित नहीं होते। ऐसे में चुनाव होता और उस स्थिति में संख्या बल को देखते हुए क्रॉस वोटिंग की संभावना भी हो सकती थी। इससे पहले बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आयोग ने पाया कि दो निर्दलीय प्रत्याशियों कांटे सायन्ना और ओमकार नाथ के पास नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायक प्रस्तावक के रूप में नहीं थे। इसलिए आयोग ने बिना प्रस्तावकों का नाम लिखे ही अपने नामांकन पत्र जमा करने के मामले में इनके नामांकन खारिज कर दिया था। वहीं राज्यसभा में अब सपा के सदस्यों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *