October 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जेवर हवाई अड्डे का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर हवाई अड्डे के नाम को लेकर आज एक बड़ी घोषणा की। योगी ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब जेवर हवाई अड्डे का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा के 25 वर्ष पूरे किए। यह ऐतिहासिक अवसर उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का है।

योगी ने कहा, यह यूपी के लिए खास गर्व का पल है, क्योंकि पीएम मोदी यूपी की पावन पवित्र धरती से देश का नेतृत्व करते हुए एक लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि व सांसद के तौर पर सेवा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सेवा ही समर्पण और राष्ट्र प्रथम को अपना मूल मंत्र मानते हुए सार्वजनिक जीवन में कर्तव्यनिष्ठा और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण को अपना ध्येय बनाया है। पीएम ने जनसेवा से जनकल्याण की ओर और जनभागीदारी से जनविश्वास की एक अनोखी मिसाल कायम की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक तरफ भारत ने अपनी सभ्यतागत मूल्यों को सहेजते हुए ग्लोबल मंच पर एक नई पहचान बनाई है, वहीं यूपी विरासत और विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

यूपी सीएम ने कहा, पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है। जब 2014 में मोदी जनता का आशीर्वाद लेने काशी आए थे तो उन्होंने कहा था, मुझे मां गंगा ने बुलाया है। काशी और मां गंगा से आरंभ हुआ यह आत्मीय संबंध समय के साथ निरंतर गहरा हुआ है और आज राज्य के सर्वांगीण कायाकल्प का आधार बना है। केंद्र और राज्य के साझा संकल्प, ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ ‘डबल-इंजन’ सरकार के प्रभावी समन्वय से उत्तर प्रदेश अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित गवर्नेंस, मजबूत कानून-व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के अनुकूल माहौल आज राज्य की पहचान बन गए हैं। ‘कर्मयोगी’ पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ चंद्रमुखी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *