October 8, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, मेडिको लीगल केस दर्ज कर होगा पोस्टमॉर्टम

डोना पाउला (गोवा)। दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है। नाना पाटेकर की उम्र 75 साल थी। जानकारी के मुताबिक गोवा के डोना पाउला में गुरुवार तड़के करीब 5.20 बजे नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट हुआ। उनको मनिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नाना पाटेकर को सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि मनिपाल हॉस्पिटल की ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक इस मामले में मेडिको लीगल केस दर्ज किया गया है। जिसकी वजह से नाना पाटेकर का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर का वीडियो आया था। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। नाना पाटेकर इस वीडियो में एक्सरसाइज करते दिखे थे। उन्होंने 15 ट्राइसेप डिप बिना किसी दिक्कत के लगाए थे। नाना पाटेकर काफी फिट रहते थे। सवाल ये भी है कि नाना पाटेकर का पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला आखिर क्यों हुआ? क्या डॉक्टरों को शक है कि एक्टर के निधन की वजह सिर्फ कार्डियक अरेस्ट नहीं है? बहरहाल नाना पाटेकर के पोस्टमॉर्टम से पता चलेगा कि उनकी मौत की कोई दूसरी वजह तो नहीं है।

नाना पाटेकर मराठी रंगमंच के जबरदस्त कलाकार रहे। उन्होंने साल 1978 में श्याम बेनेगल की फिल्म गमन से सिनेमा में कदम रखा था। 1986 में आई अंकुश फिल्म से उनकी पहचान बनी। प्रहार, क्रांतिवीर, परिंदा, तिरंगा, अब तक छप्पन, हाउसफुल-5, ओ रोमियो जैसी फिल्मों में नाना पाटेकर की जबरदस्त एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। परिंदा फिल्म में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर का रोल किया था। तिरंगा, प्रहार और क्रांतिवीर में उन्होंने एक्शन दिखाया। जबकि, कई फिल्मों में दर्शकों को अपने रोल से खूब हंसाया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नाना पाटेकर सेना की टेरिटोरियल आर्मी में भी रहे थे। करगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर देश की सेवा भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *